तीन के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा

रुड़की

ऊर्जा निगम की टीम ने क्षेत्र के गांव में छापेमारी करते हुए तीन लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ लिया। 33/11 केवी उप संस्थान लाठरदेवा में कार्यरत अवर अभियंता सौरभ कौशिक व उपखंड अधिकारी बिरेंद्र सिंह बिष्ट ने टीम सहित क्षेत्र के गांव बूढ़पुर नूरपुर में छापेमारी की। गांव निवासी मांगेराम, भंवर सिंह व प्रमोद पर आरोप है कि बिजली लाइन पर कटिया डालकर घरेलू उपयोग के लिए विद्युत चोरी कर रहे थे। ऊर्जा निगम की टीम ने चोरी में प्रयोग किए जा रहे बिजली केबिल को जब्त कर तीनों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। थाना अध्यक्ष संजीव थपलियाल ने बताया कि ऊर्जा निगम की ओर से आई तहरीर के आधार पर तीनों लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *