ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत, हत्या का आरोप

रुड़की

महाराजपुर खुर्द में अपनी ससुराल आए युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा रही है।
पथरी थाने के दुर्गागढ़ गांव निवासी युवक टिंकू की ससुराल महाराजपुर खुर्द में है। पिछले महीने उसकी साली की शादी थी। तब से उसकी पत्नी मायके में ही थी। उसकी साली की ससुराल के लोग शादी के बाद पहली बार उसकी साली को मां बाप से मिलाने महाराजपुर खुर्द लाए थे। टिंकू भी अपनी ससुराल आया था। शाम को साली और उसकी ससुराल के लोग तो विदा हो गए लेकिन टिंकू ससुराल में ही रुक गया।
बताया गया कि शाम को टिंकू बवाल मचाने लगा। साले सागर ने टिंकू को रोका तो उनमें मारपीट हो गई। मारपीट में सागर को चोट लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सागर को मेडिकल कराने भेज दिया। टिंकू की देर शाम मौत हो गई। रात में ही उसके परिजनों को मौत की सूचना दी गई। दुर्गागढ़ से उसके परिवार के लोगों ने यहां आकर ससुरालियों पर टिंकू की हत्या करने का आरोप लगाकर हंगामा किया। ससुरालियों का कहना था कि उन्होंने टिंकू को उसकी बुआ के घर भेज दिया था।रायसी चौकी प्रभारी विनय मोहन द्विवेदी ने पुलिसबल के साथ गांव में जाकर शव कब्जे में ले लिया। कोतवाल यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इसकी रिपोर्ट मिलेगी तो उसी के आधार पर कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *