अस्सी दिवंगत आत्माओं की अस्थियां गंगा में विसर्जित की

रुड़की

सोलानी नदी श्मशान घाट समिति ने अज्ञात दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी अस्सी अस्थि कलश हरिद्वार गंगा तट पर विसर्जन के लिए ले गए। हरिद्वार प्रस्थान से पूर्व पंडित सुमित मिश्रा ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई। तदुपरांत समिति के संरक्षक व मेयर गौरव गोयल एवं श्मशान घाट समिति के सदस्य अस्थि विसर्जन के लिए हरिद्वार के लिए रवाना हुए। अज्ञात व्यक्तियों की अस्थियों को पूरी विधि-विधान के साथ गंगा में विसर्जित किया गया। मेयर गौरव गोयल ने कहा कि इन सभी अज्ञात व्यक्तियों की अस्थियों का हिंदू धार्मिक परंपराओं के अनुसार अंतिम संस्कार किया गया। गंगा में विसर्जन के पश्चात सभी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष शिव मंगल सिंह, महामंत्री करण सिंह, पार्षद अनूप राणा, देशबंधु गुप्ता, श्याम सिंह, विशाल, संजय कुमार, कमल स्नेही, अनूप बंसल, रविंद्र कुमार, सार्थक गोयल, अंतरिक्ष जैन और इमरान देशभक्त आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *