लक्सर में सिविल बार की नई कार्यकारिणी ने शपथ ली

रुड़की

सिविल बार एसोसिएशन के मुख्य और सहायक चुनाव अधिकारी ने रविवार को जिला जज की मौजूदगी में एसोसिएशन की नवगठित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई। पिछले महीने सचिव के अलावा बाकी निर्विरोध निर्वाचन हुआ था। पिछले महीने सिविल बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया शुरू हुई थी। इस दौरान अध्यक्ष पद पर आनंद उपाध्याय, उपाध्यक्ष पर श्यामलाल, सह सचिव पर अंकित कुमार, कोषाध्यक्ष पर नितिन कुमार, आय व्यय निरीक्षक पर देवेंद्र कुमार और पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर मोहम्मद नासिर के एक-एक ही नामांकन आने पर इनका निर्विरोध निर्वाचन हो गया था। साथ ही कार्यकारिणी सदस्यों के पांच पदों के लिए पवन कुमार, मुकेश कुमार, अनिल प्रजापति, मौहम्मद आफाक और मौहम्मद हयात के पांच ही नामांकन पत्र आने से उनका भी निर्विरोध निर्वाचन हुआ था। उधर, सचिव पद के लिए राकेश वर्मा और राजेश सैनी के बीच मतदान हुआ था। इसमें राजेश सैनी विजयी हुए थे। शनिवार देर शाम आयोजित समारोह में मुख्य चुनाव आयुक्त चौ. भूप सिंह और सहायक चुनाव आयुक्त सचिन कुमार ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश सिकंद कुमार त्यागी, अपर जिला जज शंकर राम, विवेक द्विवेदी, डॉ. शेषचंद, उत्तराखंड बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष सुखपाल सिंह, सदस्य अनिल पंडित, राजकुमार चौहान व उत्तराखंड सरकार के पूर्व मंत्री किशोर उपाध्याय की मौजूदगी में बार की नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इस मौके पर पूर्व मंत्री उपाध्याय ने कहा कि भारत में आज भी लोग न्यायालयों से इंसाफ मिलने की उम्मीद लगाकर रखते हैं। यदि अधिवक्ता और न्यायिक अधिकारियों के बीच अच्छा तालमेल और सामंजस्य होगा, तो लोगों को समय पर सही न्याय मिल पाएगा। समारोह में एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अनूप सिंह पुंडीर, सहदीप सिंह, चंद्रपाल सिंह, जगजीत सिंह, जसवीर बसेड़ा और राजपाल सिंह आदि ने एसोसिएशन के पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *