धार्मिक पहचान छुपाकर प्रेमिका से दुष्कर्म

रुड़की

एक युवक ने नर्स से धार्मिक पहचान छुपाकर दोस्ती की। शादी का झांसा देकर करीब चार साल तक दुष्कर्म किया। विरोध पर प्रेमी ने प्रेमिका के साथ मारपीट कर गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। प्रेमी समेत पांच लोगों के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। गंगनहर कोतवाली को अंबाला कैंट हरियाणा निवासी नर्स ने बताया कि 2018 में एक युवक एक मरीज को लेकर आया था। इस दौरान मुलाकात हुई थी। युवक ने खुद का नाम बंटी कुमार बताया था। जान पहचान होने पर दोनों के बीच फोन पर बातचीत होने लगी। नजदीकियां बढ़ी तो मिलना जुलना भी बढ़ गया। आरोप है कि शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। उसने कहा कि रुड़की क्षेत्र में अस्पताल खोलेंगे। इस काम के लिए भी 6.30 लाख रुपये लिए। प्रेमी अपने परिजनों से भी मिलाने के लिए घर ले गया। जहां जाकर पता चला कि प्रेमी अन्य धर्म से ताल्लुक रखता है। शादीशुदा है और तीन बच्चों का पिता है। आरोप है कि सोमवार रात ईदगाह चौक पर प्रेमी मिलने आया और जबरन अपने साथ लेकर जाने का प्रयास किया। शोर-शराबा होने पर लोग इकट्ठा होने लगे। जिन्होंने किसी तरह प्रेमी पर काबू कर जान बचाई। इंस्पेक्टर एश्वर्य पाल ने बताया कि वारिस खान उर्फ बंटी पुत्र नवाब अली निवासी रामपुर चुंगी समेत पांच लोगों के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *