अवैध रूप से चल रही पटाखा फैक्ट्री पकड़ी

रुड़की

थाना पुलिस और बीडीएस की टीम ने बुधवार को कलियर क्षेत्र में अवैध रूप से चल रही पटाखा फैक्ट्री पर छापा मारा। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में पटाखा बनाने की सामग्री और खाली डिब्बे बरामद किए। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। कलियर एसओ मनोहर सिंह भंडारी और बम निरोधक दस्ते के प्रभारी ललित मोहन ने कलियर में हज हाउस के पीछे जंगल में अवैध रूप से चल रही एक पटाखा फैक्ट्री पर छापामारी की तो फैक्ट्री में भारी मात्रा में पटाखे बनाने की सामग्री व उसे पैक करने वाले खाली डब्बे मिले। पिछले साल मार्च के महीने में इसी फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया था। जिसमें फैक्ट्री में काम करने वाले दो मजदूरों की मौत हो गई थी और तीन मजदूर घायल हो गए थे। फैक्ट्री का लाइसेंस भी निरस्त कर दिया गया था। उसके बाद फिर से यह फैक्ट्री अवैध रूप चल रही थी। एसओ मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि फैक्ट्री में रखे स्टॉक की जांच की जा रही हैं।एक व्यक्ति को हिरासत में लिए गया है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।।॥।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *