गैरसैंण राजधानी समर्थकों की कोर्ट में हुई पेशी
चमोली
गैरसैंण राजधानी समर्थकों की गुरुवार को गैरसैंण कोर्ट में पेशी थी। इस मौके पर कई गैरसैंण स्थाई राजधानी समर्थक आंदोलनकारियों मौजूद रहे। गैरसैंण स्थाई राजधानी आंदोलन के अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट और पूर्व जिपंस खीड़ा गजेन्द्र नेगी ने कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 15 अगस्त 2021 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विस परिसर भराड़ीसैंण में गैरसैंण स्थाई राजधानी समर्थकों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मंच से सार्वजनिक घोषणा की थी, बावजूद मामला में कोई कार्रवाई नहीं हुई। इतना की नहीं कोर्ट द्वारा माह में दो बार आंदोलनकारियों की पेशी लगाई जा रही है, जो सरासर अन्याय हैं। आंदोलनकारी गजेन्द्र नेगी और नारायण सिंह बिष्ट ने सरकार से उनके खिलाफ दर्ज सभी झूठे मामले वापस लेने तथा गैरसैंण को शीघ्र प्रदेश की स्थायी राजधानी घोषित करने की मांग की है। बताते चलें कि 21 मार्च 2018 को भराड़ीसैंण में विधानसभा के बजट सत्र के दौरान गैरसैंण को स्थाई राजधानी घोषित करने की मांग को लेकर हुए चक्काजाम सहित अन्य आरोपों में कुल 40 आंदोलनकारियों के विरुद्ध मामला कोर्ट में चल रहा है।
