नगर पंचायत सतपुली में चलाया स्वच्छता अभियान

पौड़ी

नगर पंचायत सतपुली में एचडीएफसी बैंक द्वारा आयोजित कार्यक्रम के तहत एसडीएम सतपुली संदीप कुमार के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें तहसील प्रशासन, थाना सतपुली, नगर पंचायत व इंटर कॉलेज सतपुली के छात्र-छात्राओं द्वारा नगर में रैली निकालकर नगर वासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया व पॉलीथिन का प्रयोग न करने की अपील की। साथ ही नगर में कूड़े को साफ कर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान एसडीएम सतपुली संदीप कुमार ने बताया कि यात्रा सीजन के चलते यात्रियों की संख्या भी अधिक बढ़ रही है जिससे नगर क्षेत्रों में पॉलीथीन का अधिक प्रयोग होता है और आसपास गंदगी फैलती है जिसके लिए गुरुवार को नगर पंचायत सतपुली में स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाकर स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान तहसीलदार सुधा डोभाल, थानाध्यक्ष सतपुली लाखन सिंह, नगर पंचायत स्वछता ब्रांड अंबेडकर प्रेम सिंह रावत, एचडीएफसी ब्रांच मैनेजर मनोज नेगी, सौरभ सिंघल, अरुण चौहान, सृष्टि नेगी, आशीष नेगी, अशोक कुमार, ईश्वर सिंह, रत्नेश बोंठियाल, रवि कुकशाल, हर्षवर्धन गौड़ सहित आदर्श इंटर कॉलेज सतपुली के शिक्षक मुकेश पटवाल व छात्र-छात्रा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *