गन्ना तौल सेंटर से चोरी के मामले में दो गिरफ्तार
रुड़की
पुलिस ने इकबालपुर शुगर मिल और उत्तम शुगर मिल के गन्ना तौल सेंटर से चोरी के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से बांट बरामद किए गए हैं। चोरी के दो आरोपी फरार हैं।
थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल ने बताया कि 27 अप्रैल को सुमित कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि 26 अप्रैल की रात चोरों ने इकबालपुर और उत्तम शुगर मिल के सढोली गांव में लगाए गए गन्ना तौल सेंटर से लगभग चार कुंतल लोहे के बांट चोरी कर लिए हैं। पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज चेक कर आसपास के लोगों से पूछताछ की। लखनौता पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक कार को रोका तो दो लोग उतरकर भाग निकले। उनके साथी मुजफ्फरनगर के गदला गांव निवासी सचिन को पकड़ लिया गया। चेकिंग करने पर गाड़ी से 240 किलोग्राम वजन के 10 बांट बरामद हुए। पूछताछ पर सचिन ने बताया कि 26 अप्रैल की रात्रि को उसने साथी साकिब, हबीब निवासी थिथकी थाना देवबंद और आमिर निवासी गांव भोपाली थाना देवबंद के साथ मिलकर गन्ना तौल सेंटर से बांट चोरी किए थे। उसी रात में कुछ बांट पुरकाजी बाजार में अमन नाम के कबाड़ी की दुकान में बेच दिए थे। पुलिस ने सचिन की निशानदेही पर पुरकाजी से अमन कबाड़ी की दुकान से एक कुंतल वजन के आठ बांट बरामद किए। अमन को भी गिरफ्तार कर थाने लाया गया। पुलिस टीम में उप निरीक्षक विपिन कुमार, संजय पूनिया, मनोज रावत, कांस्टेबल सुंदर, नूर हसन, रामपाल, रणवीर मौजूद थे।
