विदेश में कैटरीना ने मनाया पति का जन्मदिन, तस्वीरें आईं सामने

विक्की कौशल ने बीते कल अपना जन्मदिन मनाया। जी हाँ और इस बीच उन्हें फैंस के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकारों की तरफ से ढेर सारी बधाइयां मिली। इस बीच सबसे खास बधाई रही कैटरीना कैफ की। जी हाँ, इन दिनों विक्की अपनी पत्नी कैटरीना कैफ के साथ वेकेशन परहैं और इसी के चलते उनका जन्मदिन भी विदेश में ही मनाया गया। अब उस दौरान की तस्वीरें हाल ही में सामने आयी हैं जो आप देख सकते हैं। अब लोग उनकी इन तस्वीरों को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इसी के साथ ही लोग इस तस्वीर पर जमकर प्यार भी लुटा रहे हैं।
इस समय उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गई हैं। साथ ही लोग तरह-तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं। आप सभी को बता दें कि ये तस्वीरें कैटरीना कैफ के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से वायरल हो रही हैं। इसमें एक्ट्रेस को अपने पति विक्की की बाहों में देखा जा सकता है। आप देख सकते हैं दोनों एक-दूसरे को प्यार से निहारते दिख रहे हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में विक्की-कैट को किस कर रहे हैं। इस समय कपल की इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है और खूब प्यार भी दिया जा रहा है।
वहीं कैटरीना ने इस फोटो को शेयर करने के साथ कैप्शन में लिखा, न्यूयॉर्क वाला बर्थडे। माय लव। आपने हर चीज को अच्छा बना दिया। इसके अलावा विक्की ने भी वीडियो और फोटोज शेयर की है, जिनमे वह केक काटते नजर आ रहे हैं। काम के बारे में बात करें तो कैटरीना आने वाले दिनों में फिल्म जी ले जरा, ज्वेल ऑफ इंडिया, फोन भूत, मैरी क्रिसमस, टाइगर 3 में दिखने वाली हैं। वहीं, विक्की गोविंदा नाम मेरा, सैम बहादुर, द इम्मोर्टल अश्वत्थामा, लुक्का छुप्पी 2, तख्त जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *