आरआरआर: 20 मई को नहीं अपितु 2 जून को होगा ओटीटी पर प्रदर्शन

ख्यातनाम निर्देशक एसएस राजामौली की हालिया प्रदर्शित और ब्लॉकबस्टर रही फिल्म आरआरआर अब सिनेमाघरों के बाद ओटीटी प्लेटफार्म पर धमाका करने को तैयार है। फिल्म ने सभी बॉलीवुड फिल्मों को जबरदस्त टक्कर दी। आरआरआर बीती 24 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ये फिल्म 5 भाषाओं —हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़—में रिलीज की गई थी। जी5 ने बताया है कि चार भाषाओं यानी तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में तो ये फिल्म 20 मई को ही रिलीज हो रही है लेकिन हिंदी के लिए थोड़ा सा और इंतजार करना होगा। जी5 हिंदी में इस फिल्म को 2 जून को ऐलान करेगा।
एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी और दक्षिण भारत के सुपर सितारों राम चरण और जूनियर एनटीआर के अभिनय से सजी फिल्म आरआरआर देशभर के सिनेमाघरों में सफलतापूर्वक 8वें सप्ताह में चल रही है। हालांकि यह अब पूरे देश में अपितु देश के कुछ चुनिंदा शहरों के सिनेमाघरों में अभी भी दिखाई जा रही है। इस फिल्म का क्रेज अभी तक लोगों के सिर पर छाया हुआ है। यही वजह है कि फिल्म ने दुनिया भर के सिनेमाघरों से बंपर कमाई की है। फिल्म वैश्विक स्तर पर अब तक 1150 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। इस फिल्म ने हिंदी बेल्ट में 200 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की।
फिल्म की रफ्तार तब थमी जब इसे यश स्टारर फिल्म केजीएफ 2 ने टक्कर दी। इससे पहले तो बच्चन पांडे और द कश्मीर फाइल्स जैसी फिल्में इसका कुछ नहीं बिगाड़ सकीं। शाहिद कपूर की जर्सी भी इसे रोकने में नाकामयाब रही और आखिरकार अब ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज हो रही है। हिन्दी भाषा में इस फिल्म को 2 जून 2022 को ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर प्रदर्शित किया जा रहा है। हिन्दी भाषा के दर्शकों का ओटीटी प्लेटफार्म पर इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *