भागरथी-आरे बायपास मोटर मार्ग पर लोहे का जाल दे रहा दुर्घटना को दावत

बागेश्वर

मंडलसेरा-आरे बायपास मोटर मार्ग में घिरौली के पास सड़क में नाली निकासी के लिए सड़क पर बिछाया गया लोहे का जाल खतरे को दावत दे रहा है। सड़क पर लोनिवि की अनदेखी के चलते नाली निकासी के लिए सड़क पर बिछाया गया लोहे का जाल ठीक ढंग से नहीं बैठाया गया है। जिस कारण नाली पर बनाया गया जाल वाहन चलने पर उखड़ जा रहा है। वही उसके उखड़ने से वाहन चालकों को नाली में पहिया धंसने के साथ साथ दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। सड़क पर बिछाए गए लोहे के जाल में कई बाइक सवार चोटिल भी हो चुके हैं। वही कार्यदायी संस्था को शिकायत के बाद भी कोई सुध नही लेने से वाहन चालकों और स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है। स्थानीय निवासी सुरेश सिंह, राजन सिंहकिशोर कुमार, पूरन सिंह,पान सिंह, हरीश सिंह ने जिला प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कोई भी हादसा होने पर जिम्मेदारी लेने की बात कही। वही चेतावनी देते हुए नाली में लगाए गए गार्डर को ठीक ढंग से नही लगाए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *