पुलिस की राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता आज से
श्रीनगर गढ़वाल।
18 वीं अंतर जनपदीय पुलिस और वाहिनी राइफल एवं रिवाल्वर शूटिंग प्रतियोगिताएं यहां एसएसबी की धोबीघाट स्थित केदार फायरिंग रेंज में शनिवार से आयोजित की जाएंगी। कोतवाली निरीक्षक हरि ओमराज चौहान ने बताया कि 26 नवंबर को बतौर मुख्य अतिथि पुलिस उपमहानिरीक्षक गढ़वाल रेंज प्रतियोगिताओं का उदघाटन करेंगे। जबकि 28 नंवबर को एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र श्रीनगर के उप महानिरीक्षक प्रतियोगिता के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि रहेंगे। प्रतियोगिता में प्रदेश की पुलिस की 13, पीएसी वाहिनी 6, एटीएस 1, जीआरपी 1 मिलाकर कुल 21 टीमों के 200 प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा।

