छात्र-छात्राओं को दी विलुप्त हो चुकी प्रजातियों की जानकारी

विकासनगर

वीर अर्जुन स्कॉलर्स अकेडमी में राष्ट्रीय लुप्त प्राय प्रजाति दिवस पर छात्र-छात्राओं को धरती से विलुप्त हो चुकी जीव जंतुओं के प्रजातियों की जानकारी दी गई। साथ ही बताया गया कि अगर कुछ और प्रजातियां धरती से विलुप्त हुई तो पारिस्थितिकी तंत्र गड़बड़ा जाएगा। प्रधानाचार्य सोनम माथुर ने कहा कि डायनासोर, शतुमुर्ग से लेकर कई छोटे बड़े जीव जंतु धरती से गायब हो गए हैं। धरती से जीव जंतुओं की प्रजातियों के विलुप्त होने के लिए कहीं न कहीं मानव भी जिम्मेदार हैं। अपनी सुविधाओं के लिए मानव ने जीव जंतुओं के आवासीय क्षेत्रों में अतिक्रमण किया है। कई जीव जंतु पर्यावरण असंतुलन के कारण विलुप्त हो रहे हैं। कहा कि धरती पर मौजूद प्रत्येक प्राणी का महत्व है, जिससे धरती पर पर्यावरण का संतुलन बना रहता है। उन्होंने कहा कि सभी जीव जंतुओं का संरक्षण मानव का नैतिक दायित्व है। इस दौरान रुचिका ठाकुर, नरेंद्र, कुसुम भट्ट, रीना ठाकुर, सपना चौधरी, अलका, स्नेहा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *