लंदन में कनिका कपूर ने रचाई रॉयल शादी, सामने आईं तस्वीरें और वीडियो

बॉलीवुड की बेबी डॉल कही जाने वाली यानी सिंगर कनिका कपूर अब शादी के बंधन में बंध गई हैं। जी हाँ, कनिका ने बिजनेसमैन गौतम संग बेटी शुक्रवार को लंदन में सात फेरे लिए हैं। जी हाँ और शादी की सभी रस्मों को पूरा करने के बाद अब कई फोटोज सामने आ गईं हैं। जी हाँ, अब कनिका और गौतम की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं जो आप देख सकते हैं। बीते कई दिनों से कनिका कपूर लंदन में हैं और यहां उनकी शादी से पहले मेहंदी और बाकी के प्री-वेडिंग फंक्शन हुए। वहीं उसके बाद सिंगर की फोटोज भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। हालाँकि शादी के फोटोज कमाल के हैं। अपनी शादी में उन्होंने बेहद खूबसूरत पिंक ब्राइडल लहंगा पहना था।
इसके साथ उन्होंने रेड स्टोन वाले हार और चोकर पहने थे। पिंक चूडिय़ां और दुप्पट्टा भी उन्होंने पहना था। वहीं अगर हम गौतम के लुक की बात करें तो उन्होंने क्रीम कलर की शेरवानी पहनी थी। इसके साथ उन्होंने कनिका से मैच करता हार पहना था। साथ ही ब्राउन लेदर बूट्स और पगड़ी के साथ अपने लुक को पूरा किया था। आप सभी को बता दें कि इस शादी में कनिका और गौतम के परिवारवाले और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। वहीं शादी के बाद कपल ने लोगों के साथ ढेरों पोज दिए और यह सभी लोग कनिका और गौतम को ब्लेसिंग्स देने आए थे। वैसे कनिका की शादी से कई वीडियो भी सामने आ रहे हैं।
आप देख सकते हैं इन वीडियो में दुल्हन बनीं कनिका कपूर अपने दूल्हे के पास जाते नजर आ रहीं है। जी दरअसल कनिका फूलों की चादर के नीचे से चलकर गौतम के पास जाती दिख रही हैं। इस वीडियो में मोहम्मद रफी का फेमस गाना तेरे मेरे सपने अब एक रंग हैं चल रहा है। आप सभी देख सकते हैं कनिका और गौतम की वरमाला, फेरे और सिन्दूर दान की तस्वीरें भी सामने आई हैं जो सभी बेहतरीन हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *