दुनिया में विभिन्न वजहों से विस्थापित लोगों की संख्या 10 करोड़ से ऊपर पहुंची

बर्लिन

संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी (यूएनएचसीआर) ने कहा है कि संघर्ष, हिंसा, मानवाधिकारों के उल्लंघन और उत्पीड़न से बचने के लिए दुनियाभर में 10 करोड़ से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं। एजेंसी ने कहा कि यूक्रेन में युद्ध के कारण लाखों लोगों को अपना घर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा है।
शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र के उच्चायुक्त फिलिपो ग्रैंडी ने कहा विस्थापित लोगों की संख्या 10 करोड़ से पार हो गई है। यह एक रिकॉर्ड है जो कभी नहीं बनना चाहिए था। यूएनएचसीआर ने कहा कि इथियोपिया, बुर्किना फासो, म्यांमार, नाइजीरिया, अफगानिस्तान और कांगो सहित कई देशों में हिंसा या संघर्ष की घटनाओं के कारण 2021 के अंत तक दुनियाभर में विस्थापित लोगों की संख्या नौ करोड़ तक पहुंच गई थी। यूक्रेन में युद्ध के कारण छह लाख से अधिक लोगों को देश छोड़ना पड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *