राशन डीलर की शिकायत एसडीएम से की

रुड़की

बुधवार सुबह लक्सर के इस्माइलपुर गांव निवासी धीरजपाल, सुखवीर सिंह और राजवीर सिंह तहसील मुख्यालय पहुंचकर एसडीएम गोपाल राम बिनवाल से मिले। उन्होंने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर बताया कि उनके गांव का राशन डीलर पात्र लोगों को राशन नहीं दे रहा है। पचास से अधिक परिवार अपने राशनकार्ड व परिवार की सारी यूनिट जनवरी या फरवरी महीने में ऑनलाइन करा चुके हैं। इसके बावजूद डीलर उन्हें नाम न होने की बात कहकर टरका रहा है। कहा कि डीलर महीने मे एक या दो दिन ही दुकान खोलकर राशन बांटता है। दो दिन मे मुश्किल से पच्चीस फीसदी उपभोक्ता ही राशन ले पाते हैं। आरोप लगाया कि डीलर द्वारा बाकी का राशन बाजार में महंगे भाव पर बेचा जा रहा है। एसडीएम ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश लक्सर की पूर्ति निरीक्षक को दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *