हनुमानगढ़ी के महंत रामदास मेदांता अस्पताल से किए गए डिस्चार्ज

लखनऊ,

महंत संत रामदास की तबीयत बीती 13 मई  को अचानक खराब हुई जिसके बाद उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जिसके बाद महंत संत रामदास को मेदांता अस्पताल के क्रिटिकल केयर टीम की देखरेख में भर्ती कराया गया। क्रिटिकल केयर मेडिसिन के एसोसिएट निदेशक डॉ. दिलीप दुबे व उनके टीम ने बताया कि महंत संत रामदास के फेफड़ों में संक्रमण, लो सोडियम लेबल व लो शुगर लेबल के कारण महंत संत रामदास को भर्ती किया था। जिसके बाद महंत संत रामदास कि तबीयत का हाल जानने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने 15 मई को देर शाम मेदांता अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल जाना। जहाँ उन्हें डॉ. दिलीप दुबे ने महंत संत रामदास  के स्वास्थय के विषय में जानकारी दी। डॉ.दिलीप दुबे व उनकी
टीम के कुशल प्रयासों और निरंतर निगरानी में महंत रामदास के स्वास्थय में काफी सुधार हुआ। जिसके बाद उन्हें 20 मई को एचडीयू में शिफ्ट किया गया था।
गुरूवार को एचडीयू में कुशल इलाज के बाद महंत रामदास को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। इस अवसर पर महंत रामदास ने डॉ. दिलीप दुबे, उनकी टीम और मेदांता अस्पताल को अपना आभार व्यक्त करते हुए आशीर्वाद दिया। इसके साथ ही मेदांता हॉस्पिटल ने महंत रामदास के अच्छे स्वास्थ्य की कामना किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *