पर्यटक ले रहे फन स्कीइंग कोर्स का मजा
चमोली
औली में यूथ हॉस्टल एसोसिएसन आफ इंडिया के तत्वावधान में यहां आने वाले टूरिस्टों के लिए 5-5 दिवसीय स्कीइंग का फन कोर्स शुरू कर दिया गया है। प्रशिक्षक रविन्द्र कंडारी कहते हैं कि पहले बैच में 30 पर्यटक शामिल हैं जो हैदराबाद, चंडीगढ़, पंजाब, दिल्ली एवं पूणे से आये हुए हैं। बताया कि इसके बाद दूसरा बैच 27 जनवरी से शुरू होगा। उसमें 70 लोग शामिल होंगे। तीसरा बैच 1 फरवरी से शुरू होगा उसमें 40 लोग स्कीइंग सीखने औली पहुंच रहे हैं। जीएमवीएन के स्कीइंग प्रशिक्षक कमल किशोर डिमरी कहते हैं कि औली में अभी तक जीएमवीएन को स्कीइंग के लिए आवेदन प्राप्त नहीं हुए हैं। बताया कि औली जीएमवीएन के दो रिजॉर्ट के अधिकांश कमरे प्रशासन ने अधिगृहित किए हुए हैं। ऐसे में यदि पर्यटक स्कीइंग सीखने आना भी चाहें तो उन्हें ठहराने की समस्या हो जायेगी।

