पुलिस मुठभेड़: खुंखार खरवार गैंग के आठ बदमाश गिरफ्तार

प्रयागराज,

सोरांव थाना क्षेत्र में गुरुवार भोर में डकैती की योजना बनाते समय अंतर्राज्यीय दुर्दांत नबला खरवार गैंग के बदमाशों से पुलिस मुठभेड़ में आठ सदस्य गिरफ्तार हो गए।
पुलिस अधीक्षक गंगापार अभिषेक कुमार अग्रवाल ने बताया कि गुरुवार भोर में सोरांव थाने की पुलिस टीम से अपराधियों की मुठभेड़ हुई है। गिरफ़तारी के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फ़ायरिंग की गई। हालांकि पुलिस टीम पहले से ही किसी भी हमले से निपटने के लिए तैयार थी। पुलिस टीम ने मुठभेड़ के दौरान अथक प्रयास करके उक्त टीम ने खरवार गैंग के सरगऩा समेत 08 बदमाशों को गिरफ़्तार करने में कामयाब हो गई।
बताया कि पुलिस टीम ने बदमाशों के क़ब्ज़े से सरिया, सब्बल, पेंचकस, हथौड़ा तथा असलाह कारतूस बरामद किया है। गिरोह के सदस्य रेकी करने के बाद बदमाश डकैती, हत्या और आगजऩी जैसी वीभत्स घटना को अंजाम दे सकते थे। मुस्तैदी और हिकमत अमली से बड़ी घटना होने से रोकने में पुलिस विभाग कामयाब हो गए।
पुलिस अधीक्षक गंगापार अभिषेक कुमार अग्रवाल ने बताया कि दुर्दांत बदमाशों से पूछताछ जारी है। विधिक कार्रवाई पूरी होने के बाद पूरी जानकारी दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *