अमेरिका : हवाई में ग्रेजुएशन समारोह में गोलीबारी, 3 घायल

लॉस एंजेलिस

अमेरिका के शहर हवाई की राजधानी होनोलूलू में एक ग्रेजुएशन समारोह के दौरान गोलीबारी हुई। जिसमें तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनकी हालत गंभीर बतायी जा रही हैं।
घटना स्थानीय समयानुसार रात नौ बजे के करीब हुई। शहर के एक पार्क थॉमस स्क्वायर में ग्रेजुएशन सेलिब्रेशन चल रहा था। आतिशबाजी की जा रही थी। इस दौरान कई परिवार और युवा मौजूद थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि सेलिब्रेशन के दौरान गोलियों की आवाज सुनकर लोगों में अफरातफरी मच गई। गोलीबारी करने के आरोप में तीन संदिग्धों को होनोलूलू पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *