उत्तराखंड में उमड़े पर्यटक, अब रोडवेज बसों में यात्रियों की भीड़

देहरादून

देश में पड़ रही गर्मी से निजात पाने को कई पड़ोसी राज्यों से पर्यटकों ने वीकेंड पर उत्तराखंड का रुख किया।  वीकेंड की समाप्ति हाेने के साथ ही रोडवेज बसें पैक होकर चल रही हैं। दिल्ली सहित अन्य शहरों में बसों में सीट पानी के लिए मारामारी हो रही है। यात्रियों  को बसों के लिए कई घंटो का इंतजार करना पड़ रहा है।
रोडवेज बसों में रविवार को दिल्ली सहित बाहरी राज्यों को जाने वाले लोगों की काफी भीड़ रही। हल्द्वानी स्टेशन से दोपहर तक रवाना हुई 20 से ज्यादा दिल्ली रूट की बसें खचाखच भरकर रवाना हुईं। अधिकारियों ने बताया कि बीते तीन दिनों से छुट्टियां होने की वजह से रविवार को भीड़ होने का अनुमान पहले से ही लगाया गया था। ऐसे में स्टेशन में तीन अतिरिक्त बसों की व्यवस्था भी की गई थी। हालांकि दोपहर तक अतिरिक्त बस भेजने जैसे स्थिति नहीं आई। इधर, रविवार को सुबह के समय नैनीताल जाने वालों की काफी भीड रही। सुबह के समय नैनीताल को गई बसें पैक होकर रवाना हुईं। हालांकि दोपहर के समय यहां के लिये भीड़ जैसे स्थितियां नहीं थी। लेकिन नैनीताल से लौटने वाली बसों में यात्रियों की संख्या काफी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *