पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं

 

नयी दिल्ली

देश में तेल विपणन कंपनियों के सोमवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई परिवर्तन ना करने से इनके दाम लगातार आठ दिनों से स्थिर हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 120 डॉलर प्रति बैरल पर है।
इंडियन ऑयल की अधिसूचना के मुताबिक, दिल्ली में आज पेट्रोल का दाम 96.72 रुपये और डीजल का दाम 89.62 रुपये प्रति लीटर है, जबकि मुंबई में पेट्रोल और डीजल की कीमत क्रमश: 111.35 रुपये और 97.28 रुपये प्रति लीटर पर है।
केंद्र सरकार ने 25 मई को आम आदमी को बड़ी राहत देते हुए पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में क्रमश: आठ रुपये और छह रुपये प्रति लीटर की कटौती करने की घोषणा की थी। जिससे पेट्रोल-डीजल के दाम कम से कम 9.5 रुपये और सात रुपये तक गिर गए थे।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। लंदन ब्रेंट क्रूड आज 0.54 प्रतिशत बढक़र 120.08 डॉलर प्रति बैरल और अमेरिकी क्रूड 0.54 प्रतिशत चढक़र 116.08 डॉलर प्रति बैरल पर रहा है।
पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की प्रतिदिन समीक्षा की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *