डायवर्जन के बाद भी लगा जाम

रुड़की

सोमवती अमावस्या पर ट्रैफिक डायवर्जन के बावजूद व्यवस्था चरमरा गई। विभिन्न स्थानों पर जाम लगता रहा। नारसन से लेकर कई मार्गो से यातायात को डायवर्ट किया गया था। इससे भी हाईवे पर यातायात व्यवस्था सुचारू नहीं रह सकी। सोमवार को सोमवती अमावस्या के अवसर पर गंगा स्नान के लिए आने तथा वापस लौटने वाले लोगों का तांता लगा रहा। हरिद्वार पुलिस ने गंगा स्नान को सकुशल संपन्न कराने के लिए यातायात प्लान बनाया था। बावजूद भी यातायात व्यवस्था चरमरा कर रह गई। नगर क्षेत्र में रोडवेज बस स्टैंड तथा गंगनहर पुल क्रॉसिंग पर लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। तेज धूप में वाहनों को रेंगते हुए भी देखा गया। बाद में सभी बड़े वाहनों को अन्य वैकल्पिक मार्गों से भेजने का कार्य शुरू कर दिया गया था। दोपहर बाद हालात और अधिक खराब होने पर मंगलौर में भारी मालवाहक वाहनों को कोतवाली के निकट रोका गया। इसके चलते मालवाहक वाहनों की लंबी कतार हाईवे पर लग गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *