वेतन नहीं मिलने से नाराज कर्मचारी एक घंटा कार्यबहिष्कार पर डटे

अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में वेतन की मांग को लेकर रोडवेज कर्मियों का कार्यबहिष्कार जारी है। नाराज कर्मचारी शनिवार को भी एक घंटा कार्यबहिष्कार पर रहे। डिपो कार्यालय में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। कर्मचारियों ने कहा कि फरवरी माह आधा से अधिक बीत गया है। अब तक कर्मचारियों को दिसंबर और जनवरी का वेतन नहीं मिला है। इससे कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट गहरा गया है। वेतन नहीं मिलने से कर्मचारी परेशान हैं। कहा कि कई बार मांग के बाद भी वेतन का भुगतान नहीं हो पाया है, जिससे कर्मचारी आक्रोशित है। कहा कि अब मजबूरन कर्मचारियों को कार्यबहिष्कार करना पड़ रहा है। यहां शाखा अध्यक्ष गोविंद प्रसाद टम्टा, शाखा मंत्री रामदत्त पपनै,सुरेश नेगी, रमेश जोशी, भगवती नेगी आनंदी शुक्ला, रोहित, जीवन समेत कई कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *