तंबाकू का सेवन नहीं करेंगे

रुड़की

विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर राजकीय महाविद्यालय मरगूबपुर में प्राचार्य प्रो. सत्यपाल सिंह की अध्यक्षता में छात्र-छात्राओं ने तम्बाकू सेवन न करने की शपथ ली। मुख्य अतिथि डॉ. शादाब सिद्धीकी, जिला क्षयरोग अधिकारी हरिद्वार, डॉ. अरसद, डॉ. दिल्ली रमन, अवनीश उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रवेश त्रिपाठी ने किया। मौके पर डॉ. शेफाली शुक्ला, डॉ. मुकेश कुमार गुप्ता, डॉ. मंजू अग्रवाल, डॉ. गिरिराज सिंह, डॉ. अनिल कुमार, पूनम, महिपाल सिंह रावत, अब्दुल रहमान, पिन्टू कुमार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *