गोकशी का आरोपी पकड़ा

रुड़की

सिकरोढ़ा गांव के एक बाग में कुछ लोगों द्वारा गोकशी किए जाने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस टीम को आता देख गोकशी कर रहे लोगों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम वाशिब निवासी हलजोरा जनपद हरिद्वार बताया। बताया कि उसके अन्य साथी साकिब निवासी हलजोरा, बाल्ला, असलम तथा अलीम निवासी सिकरोढ़ा हैं। साथ ही पुलिस ने मौके से 275 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद किया है। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश कर दिया गया है। फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *