मेयर ने किया हाईमास्ट लाइटों का उद्घाटन
ऋषिकेश
मेयर अनिता ममगाईं ने कहा कि भाजपा सरकार विकास कार्यों को धरातल पर उतार रही है। ऋषिकेश में भी विकास कार्यों को गति दी जा रही है। बुधवार को मेयर अनिता ममगाईं ने गौरादेवी चौक, मनसा देवी फाटक, मनसा देवी मंदिर के पास हाई मास्ट लाइटों का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इन हाईमास्ट लाइटों के लगने से लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। हाईमास्ट लाइट लगने से रात के समय दुघर्टनाओं पर भी अंकुश लगेगा। कहा कि विकास उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने क्षेत्र में पांच सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की घोषणा की। मौके पर पार्षद विजेंद्र मोघा, राकेश सिंह मिया, देवेश्वर प्रसाद रतूड़ी, उषा भंडारी, विजया भट्ट, सोनी भट्ट, मोनी भट्ट, कदमबरी भट्ट, सुमन राणा, गणेश भट्ट, विजय राणा, दीपक चौहान, ऋषिराम जोशी, कलम सिंह कैंतुरा, विजय बिष्ट, अमन भट्ट, जगवीर राणा, देशराज जुगरान, ऋषिराम पंडित, अंकित भट्ट, कृष्णा भट्ट, केएन सेमवाल, मलिक शाह, उत्तम राणा, राजपाल सिंह कैंतूरा आदि उपस्थित रहे।
