कथियान क्षेत्र को पर्यटन स्थल पर विकसित करने की मांग

विकासनगर

पर्यटन स्थल कथियान को विकसित करने लिए तेरह वर्ष पूर्व तत्कालीन मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी। लेकिन सीएम की घोषणा अभी तक अमल में नहीं लाई गई। इससे स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है पर्यटन स्थल को विकसित करने से युवाओं को रोजगार के अवसर भी मिलते। अब ग्रामीणों ने पर्यटन मंत्री को ज्ञापन भेजकर सीएम घोषणा को अमल में लाने की मांग की है।
ग्रामीणों ने बताया कि सीमांत तहसील त्यूणी का खूबसूरत नजारा देखकर तत्कालीन जिलाधिकारी पीके मोहंती ने यहां तीन बार तहसील दिवस आयोजित कर इसे विकसित करने का प्रयास किया था। जिसके बाद स्थानीय जन प्रतिनिधि और ग्रामीण तत्कालीन मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी से मिले थे। तब पूर्व सीएम ने कथियान को पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित करने की घोषणा की थी। बताया कि मुख्यमंत्री घोषणा के बाद कुछ महीनों तक पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने कथियान के चक्कर लगाए, जिससे स्थानीय लोगों यहां पर्यटन उद्योग के विकसित होने की आस जगी थी। ग्रामीणों का विश्वास था कि पर्यटन गतिविधियां बढ़ने से उन्हें रोजगार के अवसर मुहैया होंगे। लेकिन तेरह वर्ष बीत जाने के बाद भी उनकी उम्मीदों को पंख नहीं लगे हैं। ग्रामीणों ने पर्यटन मंत्री से इस संबंध में जल्द कार्यवाही की मांग की है। ज्ञापन भेजने वालों में ग्राम प्रधान केसर सिंह, पान सिंह राणा, लक्ष्मी चौहान, रमेश चंद्र चौहान आदि शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *