किसानो के निजी नलकूपों को विद्युत आपूर्ति हेतु उत्तर प्रदेश विद्युत निगम को भुगतान हेतु 375 करोड़ रूपये स्वीकृत

लखनऊ

उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों के निजी नलकूपों को विद्युत आपूर्ति हेतु उत्तर प्रदेश विद्युत निगम को अनुदान योजना के अन्तर्गत त्रैमासिक आधार पर वित्तीय वर्ष 2022-23 के प्रथम त्रैमास हेतु 375 करोड़ रूपये के एकमुश्त अग्रिम भुगतान की स्वीकृति प्रदान कर दी है। यह जानकारी विशेष सचिव कृषि ऋषिरेन्द्र कुमार ने देते हुये बताया कि शासन द्वारा इस सम्बन्ध में औपचारिक आदेश निर्गत कर दिये गये हैं।
श्री कुमार ने बताया कि कृषि उत्पादन में वृद्धि करने हेतु किसानों के निजी नलकूपों को विद्युत आपूर्ति हेतु उत्तर प्रदेश विद्युत निगम को अनुदान योजना के अन्तर्गत 1500 करोड़ रूपये का प्राविधान किया गया है। उन्होंने कहा कि अभी उपलब्ध करायी जा रही धनराशि 375 करोड़ रूपये का उपभोग प्रमाण पत्र शासन को प्राप्त हो जाने के उपरान्त शेष धनराशि निगम को उपलब्ध कराई जायेगी।
संयुक्त सचिव ने बताया कि जारी आदेश में यह निर्देश दिये गये हैं कि इस योजना के अन्तर्गत लाभान्वित होने वाले समस्त लाभार्थियों का विवरण विभागीय वेबसाइट पर डाला जाय। साथ ही शासकीय व्यय में मितव्ययिता के दृष्टिगत समय-समय पर जारी होने वाले आदेशों का भी अनुपालन सुनिश्चित किया जाय।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *