मोदी सरकार के आठ साल रहे ऐतिहासिक: दुष्यंत

ऋषिकेश

मोदी सरकार के आठ साल पूर्ण होने पर शक्रवार को व्यापार सभा भवन में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ उत्तराखंड भाजपा प्रभारी दुष्यंत गौतम, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने किया। दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि पीएम मोदी का आठ साल का कार्यकाल ऐतिहासिक रहा है। सरकार ने जनकल्याण के लिए आयुष्मान योजना, हर घर नल योजना, उज्ज्वला योजना जैसी कई योजनाएं संचालित कीं। श्रीराम मंदिर निर्माण, कश्मीर से धारा 370 हटना, एयर स्ट्राइक, तीन तलाक कानून जैसी कई उपलब्धियां भी इस कार्यखंड का हिस्सा रही हैं। प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि मोदी सरकार के नेतृत्व में देश विश्व गुरु बनने की ओर है। विश्व पटल पर भारत ने एक अलग पहचान बना ली है। इस मौके पर मेयर अनिता ममगाईं, महिला मोर्चा ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष उषा जोशी, श्यामपुर मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा समा पंवार, सीमा रानी, पुनीता भंडारी, माधवी गुप्ता, निर्मला उनियाल, अनिता तिवाड़ी, पार्षद रीना शर्मा, सुंदरी कंडवाल, आरती दुबे, शशि सेमल्टी, गीता मित्तल उपस्थित रहीं।
जंगलात बैरियर पर रोपे पौधे:  मोदी सरकार के आठ साल पूर्ण होने पर भाजपाइयों ने देहरादून मार्ग स्थित जंगलात बैरियर पर भी कार्यक्रम आयोजित किया। मुख्य अतिथि उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार संग भाजपाइयों ने पौधे रोपे। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर, सुरेंद्र मोगा, कृष्ण कुमार सिंघल, संजीव चौहान, संपूर्ण सिंह रावत, अनिता रैना, विजय बडोनी, मनीष बनवाल, राजेंद्र बिष्ट, विजेंद्र मोगा, प्रमोद शर्मा, रेखा सजवाण, विवेक गोस्वामी, राजकुमारी जुगलान, विजयलक्ष्मी भट्ट, यशवंत रावत, विजय बिष्ट, प्रमिला बिष्ट, अनिकेत गुप्ता, गौरव कैंथोला, अनिकेत गुप्ता, पुरन पंवार, रंजन अंथवाल, प्रकांत कुमार, अक्षय खेरवाल, प्रमिला त्रिवेदी, हेमलता चौहान, असर्फी रणावत मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *