सफाई के बाद अब ईट राइट चौलेंज प्रतियोगिता में इंदौर नंबर-1

मुख्यमंत्री शिवराज ने टवीट कर दी प्रदेशवासियों को बधाई

इंदौर

ईएमएस)। सफाई के मामले में अव्वल इंदौर को एक और उपलब्धि हासिल हुई है। ईट राइट चौलेंज प्रतियोगिता में इंदौर देश में प्रथम स्थान पर आया है। विश्व खाद्य दिवस यानी 7 जून को दिल्ली में इंदौर को सम्मानित किया जाएगा। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने साफ-सुथरे और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थों और भोजन को लेकर प्रतियोगिता आयोजित की थी, जिसमें देश के 188 जिले शामिल हुए थे। एफएसएसएआई की प्रतियोगिता में इंदौर का भोजन और दूसरे खाद्य पदार्थ सबसे हाईजेनिक और क्वालिटी युक्त निकले। इस कारण इंदौर को ये अवॉर्ड दिया गया। इंदौर के लिए ये बड़ी उपलब्धि है। प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे देश के 188 जिलों में मध्यप्रदेश के चार जिले टॉप टेन में आए। भोपाल तीसरे नंबर पर आया है, वहीं पांचवें नंबर पर उज्जैन और सातवें क्रम पर जबलपुर है। इसके अलावा मध्य प्रदेश के ग्वालियर को 12वां स्थान, रीवा को 17वां, सागर को 23वां और सतना को 74वां स्थान मिला है।
बता दें, विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर 7 जून को इंदौर को दिल्ली में सम्मानित किया जाएगा। दिल्ली में 7 जून को होने वाले आयोजन में देश के शीर्ष 75 जिलों को सम्मानित किया जाएगा। देश में खाने की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए ये स्पर्धा आयोजित हुई थी। इसके पहले फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया की तरफ से शहर के 56 दुकान बाजार और सराफा चाट चौपाटी को पहले ही क्लीन स्ट्रीट फूड हब का दर्जा मिल चुका है।
वहीं, विश्व प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर को एफएसएसएआई से सेफ भोग प्लेस का दर्जा मिला हुआ है। ये प्रमाण पत्र मंदिर की भोजनशाला में सामग्री के उचित भंडारण, बेहतर सफाई, कीड़ों को रोकने के लिए जाली, जंगमुक्त बर्तन व मशीनरी के उपयोग के जरूरी मापदंडों पर खरा उतरने पर मिला था। इसके अलावा बर्तनों की धुलाई, आरओ पानी का उपयोग, कर्मचारियों की व्यक्तिगत सफाई और मेडिकल जांच रिपोर्ट भी इसका पैमाना थी। इस लेकर मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट किया, वाह भिया! आपने फिर कर दिखाया, आज मैं गर्वित और हर्षित हूं आप सब मध्यप्रदेश वासियों को सूचित करते हुए कि इंदौर ने एफएसएसएआई द्वारा आयोजित ‘ईट राइट चौलेंज’ जीत कर पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त कर मध्यप्रदेश का गौरव बढ़ाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *