क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने दी सामूहिक इस्तीफे की धमकी

श्रीनगर गढ़वाल

कीर्तिनगर ब्लॉक प्रमुख द्वारा डीएम को इस्तीफा भेजे जाने के बाद क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने कीर्तिनगर में बैठक आयोजित की। जिसमें क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा ब्लॉक स्तरीय कार्यों में सुधार नहीं लाया गया और ब्लॉक प्रमुख का इस्तीफा अस्वीकार नहीं किया गया तो सामूहिक इस्तीफा दिया जाएगा। यहीं नहीं 15 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने तो सामूहिक इस्तीफा डीएम को प्रेषित किया है।
ब्लॉक प्रमुख कीर्तिनगर सोबन सिंह द्वारा विगत दिवस डीएम को इस्तीफा भेज दिया था। इस्तीफे के पीछे हालांकि स्वास्थ्य कारण बताये गये थे, किंतु इसके पीछे विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कोई सहयोग न मिलना भी बताया गया था। जिसके चलते ब्लॉक स्तर जनता के कार्य नहीं हो पा रहे थे। इसको देखते हुए प्रमुख द्वारा इस्तीफा दिया गया मना जा रहा था। शनिवार को क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने बैठक कर 15 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने इस्तीफा डीएम को प्रेषित किया। जबकि अन्य क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि समय रहते ब्लॉक स्तरीय कार्यों में रुचि ना लेने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ जांच कर ठोस कार्यवाही नहीं की गई तो समस्त क्षेत्र पंचायत सदस्य सामूहिक इस्तीफा दे देंगे। बैठक में जारी ज्ञापन में क्षेत्र पंचायत सदस्य अरूणा देवी, दीपा देवी, मेघा बडोनी, देवेश्वरी देवी, बीरेन्द्र सिंह, सुनील दास, जयदीप गुंसाई, बुद्धि बर्त्वाल, रविन्द्र कठैत, संदीप पंवार आदि मौजूद थे। ब्लॉक मुख्यालय में अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा काम न करने का मामला बीडीसी बैठक के अलावा कभी नहीं उछाला गया।
प्रमुख ने डीएम को लिखा पत्र
प्रमुख सोबन सिंह ने डीएम को पत्र लिखते हुए कहा कि उनका इस्तीफा अस्वीकृत किया जाए। क्षेत्र पंचायत सदस्यों की भावना की कद्र करते हुए उन्होंने अपना त्याग पत्र वापस लिये जाने का डीएम से निवेदन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *