चंडीगढ़ जाने वाली दो ट्रेनों के लेट होने से यात्री रहे परेशान

रुड़की

दो एक्सप्रेस ट्रेनों के लेट होने से चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। यात्रियों को इस दौरान गर्मी में ट्रेनों का इंतजार करने के लिए स्टेशन परिसर में रूकना पड़ा। वही ज्वालापुर-हरिद्वार रेलखण्ड पर विकास कार्यों को लेकर जयनगर अमृतसर समेत नौ ट्रेनें सोमवार को रद्द रहीं।
ट्रेनों के संचालन और निरस्त होने से सोमवार को यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई। यात्रियों को इस दौरान परिसर में ट्रेनों का इंतजार करना पड़ा। पूछताछ खिड़की पर यात्री अपनी ट्रेनों के आने के संबंध में जानकारी लेने के लिए आते रहे। लखनऊ-चंडीगढ़ चालीस मिनट और पाटलिपुत्र-चंडीगढ़ करीब एक घंटा लेट रही। इस दौरान सहारनपुर, यमुनानगर, जगाधरी, अंबाला और चंडीगढ़ के यात्री परेशान रहे। यात्रियों को मजबूरन चिलचिलाती गर्मी में ट्रेनों के इंतजार ने पसीना पसीना कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *