रुद्रप्रयाग के हाईस्कूल में 7 और इंटर में 5 मेधावियों ने पाया मैरिट सूची में स्थान
रुद्रप्रयाग
रुद्रप्रयाग जिले में हाईस्कूल एवं इंटरमीडियट की परीक्षा में कुल 12 छात्र-छात्राओं ने प्रदेश मैरिट सूची में स्थान पाया है। मेधावियों की सफलता पर उनके अभिभावकों के साथ ही शिक्षक मिठाई बांटकर खुशी मनाते दिखे। रुद्रप्रयाग जिले में हर साल की तरह इस बार भी 12 छात्र-छात्राओं ने यह कामयाबी हासिल की है। हालांकि छात्राओं की अपेक्षा मैरिट सूची में इस बार छात्रों का दबदबा दिखा। हाईस्कूल परीक्षा में नितिन बिष्ट सरस्वती विद्या मंदिर बेलनी ने छटवीं रैंक, पीयूष सिंह राणा सरस्वती विद्या मंदिर ऊखीमठ ने 12वीं रैंक, अभिषेक जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मणिपुर चाका एवं रोहित अगस्त्य पब्लिक इंटर कॉलेज जवाहर नगर अगस्त्यमुनि ने 13वीं रैंक, प्रियांक सिंह राइंका लमगौंडी ने 20वीं रैंक, शिवम राणा सरस्वती विद्या मंदिर ऊखीमठ ने 23वीं रैंक, लघुता राइंका लमगौंडी ने 25वीं रैंक हासिल की। जबकि इंटरमीडियट में रोबिन अगस्त्य पब्लिक इंटर कॉलेज जवाहरनगर अगस्त्यमुनि ने मैरिट सूची में 14वां स्थान पाया। अतुल कुमार राइंका बसुकेदार ने 21वां, मोहित भट्ट राइंका अगस्त्यमुनि ने 22वां, खुशी राइंका गुप्तकाशी ने 23वां, ओमप्रपन्नदीप गौरी मैमोरियल पब्लिक स्कूल अगस्त्यमुनि ने 23वां स्थान प्राप्त किया।
