महाविद्यालय के छात्रों का कुलसचिव के खिलाफ प्रदर्शन

उत्तरकाशी

रामचंद्र उनियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सोमवार को परीक्षा तिथि में बदलाव और व्यवस्थित करने की मांग को लेकर श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के कुलसचिव के विरुद्ध प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। छात्रों ने कहा कि विवि की ओर से जो समय सारणी जारी की गई है, उसमें परीक्षा तिथियों में गैप नहीं दिया गया है। जिस पर सभी छात्रों ने नाराजगी व्यक्त की है। सोमवार को राजकीय महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं ओम ग्रुप के संस्थापक अमरीकन पुरी तथा जिलाध्यक्ष देवराज बिष्ट के नेतृत्व में महाविद्यालय परिसर में एकत्रित हुए। जहां पर सभी छात्र-छात्राओं ने श्रीदेव सुमन विवि के कुलसचिव के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और पुतला दहन कर अपना विरोध जताया। वहीं, प्राचार्य के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किया। छात्रों ने ज्ञापन कहा कि विवि द्वारा परीक्षाओं हेतु जो समयसारिणी जारी की गयी है उसके अनुसार परीक्षा की तिथियों में गैप नहीं दिया गया है। साथ ही प्रश्न पत्रों को क्रमानुसार नहीं रखा गया है। जिससे सभी छात्र असंतुष्ट है। कहा कि परीक्षा तिथियों में विवि की ओर से कम से कम एक दिन का गैप होना जरूरी है। साथ ही प्रश्नपत्र प्रथम, द्वितीय क्रमानुसार से करवाये जाने थे, ताकि सभी विषयों की परीक्षाओं हेतू परीक्षार्थी मानसिक रूप से तैयार हो सके। जिसके लिए उन्होंने विवि द्वारा जारी समयसारिणी को तत्काल बदलने की मांग की है। इस मौके पर अंकित पंवार, राधिका, अनुज, प्रियंका, अंशिका, सत्येंद्रराज, रजनीश, कैलाश कृष्णपाल, सुमेर माटुडा, आशु, कुलवीर, सिमरन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *