शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 270 अंक से अधिक टूटा, निफ्टी 16,300 से नीचे

मुंबई

वैश्विक बाजारों में नकारात्मक रुख के बीच एशियन पेंट्स, टीसीएस और एचसीएल टेक जैसे बड़े शेयरों में गिरावट के कारण प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में 277 अंक से अधिक गिर गया। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 277.91 अंक या 0.51 फीसदी की गिरावट के साथ 54,614.58 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह निफ्टी 76.40 अंक या 0.47 फीसदी टूटकर 16,279.85 पर आ गया। सेंसेक्स में सबसे अधिक 1.85 प्रतिशत गिरावट एशियन पेंट्स में हुई। इसके अलावा एचसीएल टेक, टीसीएस, अल्ट्राटेक सीमेंट, नेस्ले इंडिया, एचयूएल और टाइटन भी लाल निशान में थे। दूसरी ओर डॉ. रेड्डीज, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एनटीपीसी लाभ में थे। पिछले सत्र में सेंसेक्स 214.85 अंक या 0.39 फीसदी की गिरावट के साथ 54,892.49 पर बंद हुआ था। निफ्टी 60.10 अंक या 0.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16,356.25 पर बंद हुआ। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.26 प्रतिशत बढक़र 123.90 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को शुद्ध रूप से 2,484.25 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *