हाउसफुल फ्रेंचाइजी में भी अक्षय को रिप्लेस करेंगे कार्तिक आर्यन?

भूल भुलैया 2 के हिट होने के बाद से ही कार्तिक आर्यन सुर्खियों में छाए हुए हैं। यह फिल्म 20 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने 128 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। अब कार्तिक के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। चर्चाओं का बाजार गर्म है कि वह हाउसफुल फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म में अभिनेता अक्षय कुमार को रिप्लेस करेंगे। अक्षय इस फ्रेंचाइजी की चारों फिल्मों में नजर आ चुके हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, कार्तिक हाउसफुल फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म में अक्षय को रिप्लेस कर सकते हैं। हालांकि, इस संबंध में किसी प्रकार की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। सोशल मीडिया पर भी इस फ्रेंचाइजी से कार्तिक के जुडऩे की चर्चाएं तेज हो गई हैं। लोग इसको लेकर तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। हालांकि, अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा। खैर जो भी हो, कार्तिक के फैंस की उत्सुकता तो बढ़ ही गई है।
कार्तिक के हाउसफुल फ्रेंचाइजी से जुडऩे की अटकलों को हवा तब मिली, जब कमाल राशिद खान उर्फ केआरके ने इसको लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा। केआरके ने अपने ट्विटर पोस्ट में लिखा, मैं कंफर्म करता हूं कि कार्तिक हाउसफुल 5 करने जा रहे हैं, जो कि अक्षय की फ्रेंचाइजी है। अक्षय का अंत यहां से शुरू होता है। अक्की भाई आप बहुत अच्छे आदमी हैं। ऊपरवाला आपको खुश रखे। कनाडा में मिलते हैं भाई।
भूल भुलैया 2 2007 में आई भूल भुलैया का सीच्ल है। ऑरिजनल फिल्म में अक्षय मुख्य भूमिका में थे। भूल भुलैया 2 में कार्तिक ने अक्षय को रिप्लेस किया। ये वक्त बताएगा कि कार्तिक हाउसफुल 5 में अक्षय को रिप्लेस करते हैं या नहीं।
2019 में खबरें आई थीं कि हाउसफुल फ्रेंचाइजी के प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला हाउसफुल 5 को लेकर प्लानिंग कर रहे हैं। हाउसफुल की सक्सेस पार्टी की तस्वीर शेयर करते हुए अक्षय ने हाउसफुल 5 को लेकर इशारा किया था। इस तस्वीर में इस फ्रेंचाइजी के कलाकार नजर आए थे। काफी समय से इस प्रोजेक्ट से जुड़ी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। उम्मीद है कि जल्द फ्रेंचाइजी की अगली किस्त का ऐलान होगा।
हाउसफुल फ्रेंचाइजी की फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर जलवा रहा है। अक्षय से लेकर दीपिका पादुकोण, चंकी पांडे, रितेश देशमुख, बॉबी देओल, दिवंगत जिया खान, बोमन ईरानी और जैकलीन फर्नांडिस जैसे सितारे इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहे हैं। हाउसफुल और हाउसफुल 2 का निर्देशन साजिद खान ने किया था। हाउसफुल 3 का निर्देशन फरहाद सामजी और साजिद ने मिलकर किया था। हाउसफुल 4 को फरहाद ने निर्देशित किया था, जो 2019 में आई थी।
कार्तिक के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह साजिद नाडियाडवाला की फिल्म लुका छुपी 2 में नजर आएंगे। वह फिल्म शहजादा में भी नजर आएंगे। हंसल मेहता की फिल्म कैप्टन इंडिया में भी कार्तिक मुख्य भूमिका निभाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *