शिविर में 54 लोगों का स्वास्थ्य जांचा

नई टिहरी

द हंस फाउंडेशन की मोबाइल मेडिकल यूनिट की ओर से चंबा ब्लॉक के मंज्यूड और दिखोल गांव में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में डॉक्टरों ने 54 लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर निशुल्क दवा बांटी। इसके साथ ही लोगों को मधुमेह रोग से बचाव के बारे में जानकारी दी गई। द हंस फाउंडेशन मोबाइल मेडिकल यूनिट के अधिकारी राहुल कैंतुरा ने बताया कि हंस फाउंडेशन की मोबाइल मेडिकल यूनिट उत्तराखंड के विभिन्न गांवों में स्वास्थ्य शिविर लगाकर गरीब और असमर्थ लोगों को स्वास्थ्य सुविधा पहुंचा रही है। बताया कि चंबा ब्लॉक में फाउंडेशन की चार मेडिकल मोबाइल यूनिट जगह-जगह स्वास्थ्य शिविर लगाकर मरीजों का उपचार कर रही हैं। बताया वैन में खून की जांच सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध है। संस्था का उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्रों के गांवों के लोगों तक स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाना है, साथ ही असमर्थ मरीजों को निशुल्क दवा देने और अस्पताल पहुंचाने का कार्य भी किया जा रहा है। मंज्यूड की ग्राम प्रधान कुसुम नेगी ने शिविर लगाने पर हंस फउंडेशन का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *