इंग्लैंड ने इटली से गोलरहित ड्रा खेला

लंदन

इटली ने इंग्लैंड को गोलरहित ड्रा पर रोककर नेशन्स लीग फुटबॉल प्रतियोगिता में उसका जीत का इंतजार बढ़ा दिया। विश्व कप की तैयारियों में जुटे इंग्लैंड ने शीर्ष लीग के ग्रुप तीन में पिछले तीन मैचों में जीत दर्ज नहीं की है।
वेम्बली में यूरो 2020 फाइनल से पहले अपने प्रशंसकों के गलत व्यवहार के कारण इंग्लैंड ने वॉल्वरहैम्प्टन स्टेडियम में सिर्फ कुछ हज़ार स्कूली बच्चों को आने की अनुमति दी। इटली ने यूरो फाइनल पेनल्टी शूटआउट में जीता था।
इंग्लैंड के मैसन माउंट का शॉट शुरू में क्रासबार से टकरा गया था जबकि उसके गोलकीपर आरोन रैम्सडेले ने सैंड्रो टोनाली का प्रयास नाकाम कर दिया था। पिछले शनिवार को इंग्लैंड को हराने वाले हंगरी ने इस ग्रुप के एक अन्य मैच में जर्मनी को 1-1 से ड्रा पर रोका।
ग्रुप चार में नीदरलैंड ने दो गोल से पिछडऩे के बाद तुर्की से 2-2 से ड्रा खेला। यूक्रेन ने आर्मेनिया को 3-0 से हराकर अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *