ईरान ने की दमिश्क पर मिसाइल हमले की निंदा, सीरिया को समर्थन देने का लिया संकल्प
तेहरान
ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियनने सीरिया की राजधानी दमिश्क पर हाल ही में हुए इजरायली मिसाइल हमले की निंदा की। साथ ही अरब देश को समर्थन देने का संकल्प लिया। यह सूचना सूत्रों ने दी।
अमीर अब्दुल्लाहियन ने अपने सीरियाई समकक्ष फैसल अल-मेकदाद के साथ फोन पर बातचीत की और कहा, सीरिया पर इजरायल के हमला न केवल देश की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय कानूनों और मानवीय सिद्धांतों का भी उल्लंघन है।
रिपोर्ट के अनुसार, अब्दुल्लाहियन ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय और क्षेत्रीय संगठनों की चुप्पी की भी निंदा की और इस बात पर जोर दिया कि इस्लामिक गणराज्य सीरियाई सरकार को समर्थन देना जारी रहेगा।
शुक्रवार को हुए इजरायली मिसाइल हमले के कारण दमिश्क हवाई अड्डे पर तकनीकी उपकरणों और रनवे को भारी नुकसान पहुंचा। इस हमले में एक नागरिक भी घायल हो गया।
