घिंडवाडा में खुलेगी एसबीआई की पूर्णकालिक शाखा
पौड़ी
कल्जीखाल ब्लाक के घिंडवाड़ा में 15 जून को एसबीआई की पूर्णकालिक शाखा का उदघाटन होगा। यहां पर एसबीआई की पूर्णकालिक शाखा खुलने से कई गांवों के ग्रामीणों को लाभ मिलेगा।
जन कल्याण एवं विकास समिति के महासचिव वीरेंद्र प्रसाद भटट ने बताया कि सुभाष देश्वाल, सुरेंद्र सिंह रावत के साथ ही बैंक के उच्चाधिकारी प्रताप सिंह बिष्ट, जगमोहन सिंह, प्रदीप भटट, राजीव कुमार, मिलिंद गोयल, अजीत प्रताप सिंह, सुशांत, कमलेश राणा, शशीपाल आदि के अथक प्रयासों से घिंडवाड़ा में 15 जून को घिंडवाडा में एसबीआई बैंक की पूर्णकालिक शाखा का उदघाटन किया जाएगा।
