पीएम मोदी देश के अंतिम व्यक्ति के विकास को प्रतिबद्ध-प्रहलाद जोशी

नई टिहरी

केंद्रीय कोयला, खान और संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा है कि देश में नरेंद्र मोदी पहले ऐसे प्रधानमंत्री है जिन्होंने पहाड़ी क्षेत्रों में महिलाओं की पानी ढोने की पीड़ा को समझा और गांव गांव पीने का पानी को पहुंचाने का जिम्मा स्वयं लिया। दो दिवसीय प्रवास के अंतिम दिन सोमवार को केंद्रीय मंत्री ने यह शब्द बौराड़ी नगरपालिका सभागार में आयोजित सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए कहे। केंद्रीय मंत्री ने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से सीधा संवाद करते हुए योजनाओं से जुड़ी जानकारियों को सांझा किया।
प्रह्लाद जाशी ने कहा कि ग्राम स्तर तक पीने का पानी पहुंचाने के लिए मोदी सरकार ने पूरे देश में 3.60 लाख हजार करोड़ की लागत से हर घर जल, जल जीवन मिशन योजना शुरू की है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने अंतिम व्यक्ति तक विकास व योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए विभिन्न योजनाएं शुरू की हैं। जिसका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए आंदोलन की तरह काम करने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *