फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में एक्टर नागार्जुन का फर्स्ट लुक जारी, 1000 नंदियों के समान दिखी ताकत

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपनी आगामी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में किरदार निभा रहे हैं। सितारों के लुक को मेकर्स एक-एक करके जारी कर रहे हैं। रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन के बाद अब फिल्म निर्माता करण जौहर ने साउथ सुपरस्टार नागार्जुन का भी फर्स्ट लुक जारी कर दिया है।
पोस्टर में अभिनेता नागार्जुन घायल, खून से लथपथ और अपने हाथ की मु_ी बांधे गुस्से में दिखाई दे रहे हैं। इस फिल्म में नागार्जुन अनीश की भूमिका निभा रहे हैं, जिसके पास 1000 नंदियों के समान शक्ति है।
करण जौहर ने इस पोस्टर को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा, ‘सहस्र नंदी हैं भुजबल जाके अंधकार भी थर थर कांपे, हाथों में जिसके है हजारों नंदियों का बल,? शिववाहनाय विद्महे तुण्डाय धीमहि, तन्नो नन्दी: प्रचोदयात।’ उनके इस पोस्टर को अब तक 38 हजार से अधिक लोग देख चुके है।
इस फिल्म का ट्रेलर 15 जून को रिलीज होगा। इस फिल्म का निर्माण करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस, स्टारलाइट पिक्चर्स, स्टार स्टूडियोज और प्राइम फोकस ने किया है। फिल्म में अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, मौनी रॉय, आलिया भट्ट और नागार्जुन अक्किनेनी अपनी अहम भूमिका निभा रहे है। यह फिल्म इसी वर्ष नौ सितंबर को हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *