हरिपुर टोंगिया को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग

रुडकी

उप जिलाधिकारी कार्यालय पर हरिपुर टोंगिया गांव के ग्रामीणों ने पहुंचकर अपने गांव को राजस्व ग्राम घोषित कराने की मांग की। हरिपुर टोंगिया गांव के ग्रामीणों ने उप जिला अधिकारी कार्यालय पर इकट्ठा होकर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि 2005 में वन अधिकार कानून बनाया गया था। उसके बावजूद भी हरिपुर टोंगिया गांव को राजस्व ग्राम का दर्जा प्राप्त नहीं हुआ है। जिसमें लगभग 458 परिवारों ने गांव को राजस्व ग्राम घोषित करने का दावा किया है।
ग्रामीणों का कहना है कि आजादी के बाद से गांव में किसी भी प्रकार की कोई सुविधा सरकार द्वारा नहीं मिली है। गांव में सड़के कच्ची हैं। सरकारी नल मात्र एक दो ही लगे हैं। ऊर्जा निगम की लाइन भी लोगों ने अपने पैसे से लगवाई है। प्रधानमंत्री योजना के अंतर्गत गांव में शौचालय बनाए गए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत गांव में एक भी आवास का निर्माण नहीं कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *