डीजे को बंद करने की बात पर दो लोगों को पीटा

रुडकी

डीजे बंद करने की बात से नाराज शादी समारोह के लोगों ने दो युवकों की पिटाई कर दी। मारपीट में दोनों युवक घायल हो गए। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले में तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के बेल्डा में रविवार को शादी समारोह का कार्यक्रम चल रहा था। शादी समारोह में देर रात तक डीजे बजा। शोर-शराबा होने पर ग्रामीणों की नींद हराम हो गई। बाबूराम ने शादी समारोह के कार्यक्रम में जाकर देर रात का हवाला देकर डीजे बंद करने के लिए कहा। इसी बात से गुस्सा होकर शादी समारोह में शामिल लोगों ने बाबूराम की पिटाई शुरू कर दी।
इस दौरान आशीष नाम के युवक को भी पीटा गया। शोर शराबा होने पर मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों के परिजन मौके पर पहुंचे और किसी तरह मामला उन्होंने समझा-बुझाकर शांत कराया। सोमवार को घायलों ने पुलिस को तहरीर देकर मामले में शिकायत की। शिकायत के बाद दोनों पक्षों के लोग कोतवाली पहुंच गए। जहां उन्होंने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए। इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि तहरीर पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *