परमेश्वर का नाम त्रिलोक में सबसे महान वह मोक्ष दायक
रुडकी
एक तू सच्चा तेरा नाम सच्चा ईश्वर मंत्र के दृष्टा ऋषि सत्पुरुष बाबा फुलसन्दे वाले ने कहा कि निसंदेह परमेश्वर का नाम त्रिलोक में सबसे महान व मोक्ष दायक है। किंतु यदि भक्तों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रसेवा और राष्ट्र के प्रति त्याग की भावना नहीं है तो परमेश्वर की भक्ति निरर्थक है। परमेश्वर भी देश भक्ति से प्रसन्न होकर मनोवांछित आशीर्वाद प्रदान करता है।
पनियाला रोड स्थित गंगोत्रीकुंज कॉलोनी में आयोजित तीन दिवसीय सत्संग के प्रथम दिवस उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रवचन देते हुए बाबा फुलसन्दे वालों ने उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि सच्चा व देशभक्त व्यक्ति भगवान से नित्य प्रति है प्रार्थना करता है कि मेरे राष्ट्र का प्रत्येक व्यक्ति आत्मा से तपस्वी व शरीर से मजबूत बने। ताकि वह अपने राष्ट्र धर्म एवं संस्कृति की रक्षा कर सके व सेवा कर सके। सत्पुरुष ने कहा कि संसार के निर्माण में वह परमेश्वर अकेला ही समर्थ है। ऐसे परम शक्ति संपन्न परमात्मा को जो जान लेता है वह अमर हो जाता है। जन्म मृत्यु से रहित हो जाता है। वह परमात्मा शक्ति सर्वत्र सबके भीतर व्याप्त है। वह चेतन है। एक तू सच्चा तेरा नाम सच्चा इस मंत्र का नियमित जाप ध्यान कर चित्र को शांत कर जीवन ही सार्थक करना चाहिए। इस अवसर पर अभिषेक सिंह, उर्मिला सिंह, प्रदीप त्यागी, अशोक आर्य, नरेश कपूर, अजय शर्मा, भीमसेन मेहंदीरत्ता, अवनीश त्यागी मोदी, सुभाष अरोड़ा, दिलीप शर्मा, अमित कपूर, भावना शर्मा और मधुरानी आदि श्रद्धालुओं ने धर्म प्रवचन श्रवण कर पुण्य अर्जित किया।
