डीसीए लीग मुकाबलों में नेशनल स्कूल ऑफ क्रिकेट, जीएसआर अकादमी विजेता

देहरादून

डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंडर 19 क्रिकेट लीग में दून स्ट्राइकर क्लब सोसाइटी में हुए मुकाबले में नेशनल स्कूल ऑफ क्रिकेट ने दून स्ट्राइकर क्लब को 6 विकेट से हराया। दून स्ट्राइकर ने पहले खेलते हुए 15.4 ओवर में दस विकेट पर 126 रन बनाए। जवाब में नेशनल स्कूल ऑफ क्रिकेट ने 15.4 ओवर में चार विकेट पर 127 रन बना लिए। दून बलूनी क्रिकेट अकादमी में हुए दूसरे मैच में जीएसआर अकादमी ने राव स्पोटिंग क्लब को 102 रन से हराया। जीएसआर ने पहले खेलते हुए 40 ओवर में पांच विकेट पर 267 रन बनाए। जवाब में राव क्लब 25.1 ओवर में 165 रन पर सिमट गई। मॉम्स रायवाला में हुए तीसरे मुकाबले में आयुष स्पोर्ट्स ने दीप बौंठियाल अकादमी को 178 रन से हराया। पहले खेलते हुए आयुष क्लब ने 40 ओवर में सात विकेट पर 245 रन बनाए। जवाब में दीप अकादमी 20.2 ओवर में सिर्फ 67 पर सिमट गई। दून क्रिकेट ग्राउंड कुआंवाला में हुए चौथे मैच में मैक्स अकादमी ने कृष्णा अकादमी को 50 रन से हरा दिया। पहले खेलते हुए मैक्स अकादमी ने 31.5 ओवर में 144 रन बनाए। जवाब में कृष्णा अकादमी 31.4 ओवर में 94 रन पर आउट हो गई। तनुष अकादमी में हुए एक अन्य मुकाबले में लाडर्स अकादमी ने हिमालयन क्रिकेट अकादमी को 3 विकेट से हरा दिया। हिमालयन अकादमी ने 39.3 ओवर में दस विकेट खोकर 190 रन बनाए। जवा में लार्ड्स अकादमी ने 39.4 ओवर में सात विकेट खोकर 194 रन बना कर मैच जीत लिया। जीएसआर अकादमी ग्राउंड में हुए छठे मुकाबले में ए थ्री स्पोर्ट्स क्लब ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज को 68 रन से हरा दिया। पहले खेलते हुए ए थ्री क्लब ने 35.5 ओवर में 280 रन बनाए। जवाब में स्पोर्ट्स कालेज 40 ओवर में आठ विकेट पर 212 रन ही बना सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *