स्वास्थ्य सुविधाओं को सुधारने की उठाई मांग

पौड़ी

शहरवासियों ने स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली का आरोप लगाते हुए सीएमओ से स्वास्थ्य सुविधाओं को सुधारने की मांग की है। स्थानीय लोगों ने जल्द ही शहर में स्वास्थ्य सुविधाओं पर सुधार नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
युवा सामाजिक कार्यकर्ता नितिन सिंह, मोहित सिंह, विकास चौहान, राजेश भंडारी, गंभीर नेगी, मयंक रावत, अजय, आस्कर रावत आदि ने सीएमओ को एक ज्ञापन दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बीती 11 जून को कोट ब्लाक के कठूड गांव से शर्मा लाल 108 आपातकालीन सेवा की मदद से जिला अस्पताल आ रहे थे। लेकिन रास्ते में 108 वाहन खराब हो गया और करीब आधे घंटे तक कोई भी दूसरी एबुलेंस नहीं आई। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के चलते उनकी रास्ते में ही मौत हो गई। उन्होंने सीएमओ से जिला अस्पताल में प्राइवेट इमरजेंसी एबुलेंस का नंबर जारी करने, पीजी डॉक्टरों के बजाए एमबीबीएस व अनुभवी डॉक्टरों की तैनाती करने, पौड़ी अस्पताल में योग्य स्टाफ को तैनात करने की मांग की है। इन लोगों ने कहा कि जिला अस्पताल में स्टाफ द्वारा मरीजों के साथ आए दिन अभ्रदता की जाती है। इसके साथ ही आयुष्मान कार्ड के जरिए जांचे कर आम जनता से पैसे लूटे जा रहे है। जिला अस्पताल में बनाए जा रहे पर्चे पर इमरजेंसी नंबर को अमान्य बताया जा रहा है। उन्होंने सीएमओ से जल्द ही इन समस्याओं के हल की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *