नागरिक मंच ने की समस्याओं के निस्तारण की मांग
नई टिहरी
नागरिक मंच नई टिहरी के पदाधिकारियों ने बांध विस्थापित, प्रभावित और नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंप। उन्होंने डीएम से सभी मांगों पर उचित निस्तारण की मांग की। बुधवार को नई टिहरी नागरिक मंच के अध्यक्ष सुंदरलाल उनियाल के नेतृत्व में मंच पदाधिकारियों ने डीएम सौंपते हुये टिहरी बांध विस्थापितों और प्रभावितों के हितों के लिये हनुमंतराव कमेटी की सिफारिशों को लागू करने की मांग की।
मंच अध्यक्ष ने नई टिहरी नगर की आंतरिक सड़कों का डामरीकरण किये जाने, नगर की सफाई व्यवस्था को दुरस्त करने, नगर में लावारिश घुम पशुओं के लिये उचित व्यवस्था, नगरवासियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध करने, बौराड़ी स्टेडियम का विस्तार करने, सड़कों के किनारे लगी स्ट्रीट लाइट को दुरस्त रखने, नागरिक मंच के दफ्तर हेतु भूमि उपलब्ध करने सहित 17 सूत्रीय मांगों के निस्तारण की मांग की। मंच पदाधिकारियों ने डीएम को राज विद्या केंद्र नई टिहरी ओर से शांति दूत प्रेम रावत की लिखी हेयर यूवर सेल्फ पुस्तक भी भेंट की। मौके पर मंच सचिव जगजीत नेगी, भगवान चंद रमोला, कमल सिंह महर त्रिलोक चंद रमोला, चंडी प्रसाद डबराल, चतर सिंह चौहान आदि मौजूद थे।
